20 अप्रैल 2015 - 17:45
ईरान, परमाणु वार्ता में पूरी तरह से होशियार।

ईरान के एक परमाणु वार्ताकार मजीद तख़्ते रवानची ने गुट पांच धन एक के साथ बातचीत में देश की वार्ताकार टीम की सतर्कता पर बल दिया है।

अबनाः ईरान के एक परमाणु वार्ताकार मजीद तख़्ते रवानची ने गुट पांच धन एक के साथ बातचीत में देश की वार्ताकार टीम की सतर्कता पर बल दिया है।
मजीद तख़्ते रवानची ने सोमवार को तेहरान में लूसान परमाणु वार्ता के समर्थकों व आलोचकों के दृष्टिकोणों की समीक्षा के आयोजित बैठक में बल दिया कि इस वार्ता का उद्देश्य ईरान की ओर से अपनी परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने की गारंटी देना और प्रतिबंधों को हटवाना था। उन्होंने कहा कि ईरान, इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के फ़त्वे और अपने रक्षा सिद्धांत के आधार पर न तो परमाणु हथियार की प्राप्ति की कोशिश में था और न है इसलिए देश की संप्रभुता के सम्मान के परिप्रेक्ष्य में गारंटी देने में कोई बुराई नहीं है।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के सदस्य मजीद तख़्ते रवानची ने इस बात पर बल दिया कि ईरानी वार्ताकार रेड लाइन के भीतर रहते हुए इस प्रकार व्यवहार कर रहे हैं कि देश की उपलब्धियां सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि अगर सामने वाला पक्ष विशिष्टता लेने या बहानेबाज़ी की कोशिश न करे तो समझौता हो सकता है।